February 7, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से विश्व बैंक इकाई के पैरी अर्बन प्रोजेक्ट के नए अधिशासी अभियंता राजेश निरवाल ने मुलाकात की

1 min read

 

ऋषिकेश 06 मई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से विश्व बैंक इकाई के पैरी अर्बन प्रोजेक्ट के नए अधिशासी अभियंता राजेश निरवाल ने मुलाकात की। इस मौके पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पैरी अर्बन की योजनाओं के संदर्भ में मंत्री डा. अग्रवाल ने जानकारी हासिल की।

मुलाकात के दौरान अधिशासी अभियंता राजेश निरवाल ने डा. अग्रवाल को बताया कि ऋषिकेश विधानसभा के गुमानीवाला और ग्रामीण क्षेत्र में 58 करोड़ रूपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें वाटर सप्लाई के लिए जलाशय बनाए जा रहे है। इसके अलावा नलकूपों और पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त सभी कार्य प्रगति की ओर है, इस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्यों की समय दर समय मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नमित रमोला भी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News