February 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से थानों, देहरादून क्षेत्र में नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

1 min read

ऋषिकेश  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से थानों, देहरादून क्षेत्र में नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की, साथ ही उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। शिविर में 44 लोगों ने नेत्रदान की शपथ ली।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के नेत्र रोग विभाग व सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की सघन जांच की व जरुरतमंद लोगों को दवा के साथ ही चश्मे के नंबर उपलब्ध कराए।

शिविर के आयोजन में नेत्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर नीती गुप्ता, सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सेना, डाक्टर अजीत भदौरिया का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में डॉक्टर शाश्वत शेखर , डॉ. श्रेया वर्मा, ऑप्ट्रोमेट्रिश अंजलि अग्रवाल , ज्योति यादव ने मरीजों लोगों की नेत्र जांच की।

शिविर में प्रतिभाग करने वाले संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि परीक्षण के दौरान 10 रोगियों में मोतियाबिंद, 4 रोगियों में काला मोतिया रोग, जबकि कई अन्य बच्चों और वृद्धजनों में अपवर्तक त्रुटि का पता चला है। जिन्हें चश्में का नंबर दिया गया l चिकित्सकों ने आंखों की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर उपयुक्त उपचार लेने की सलाह दी।

संस्थान की डीन प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मित्तल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में एम्स आई बैंक के प्रबंधक नर्सिंग अधिकारी महिपाल चौहान, काउंसलर संदीप गुसाईं ने लोगों को व्याख्यान के माध्यम से नेत्रदान के लिए जागरुक किया व उन्हें नेत्रदान महादान को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने 44 लोगों को नेत्रदान की शपथ दिलाई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News