October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा वी.सी. गब्बर सिंह नेगी जी के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 23 अप्रैल, 2023

*विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीर गब्बर सिंह नेगी जी की जयंती के अवसर पर श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज, चंबा टिहरी गढ़वाल में तीन दिवसीय मेले आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज चंबा पहुंचकर प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा वी.सी. गब्बर सिंह नेगी जी के स्मारक पर माल्यार्पण एवं शॉल चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, पूर्व सैनिक अध्यक्ष इंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य रघु सजवान सहित पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News