JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा के उप सभापति  हरिवंश नारायण सिंह  से शिष्टाचार भेंट की

1 min read

 

ऋषिकेश 12 अप्रैल 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा के उप सभापति  हरिवंश नारायण सिंह  से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उप सभापति ने विधानसभा भराड़ीसैण में सफल संचालन के लिए डॉ अग्रवाल को बधाई। वहीं 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट की भी प्रशंसा की।

नई दिल्ली में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने उप सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह को चार धाम यात्रा और ऋषिकेश आगमन का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से ही होता है। यहाँ के विभिन्न मंदिरों का वर्णन पुराणों में भी मिलता है।

इस मौके पर उप सभापति ने बजट की सराहना की। उन्होंने बजट को सर्वांगीण, हर वर्ग को समर्पित बताया। उन्होंने बताया कि बजट से राज्य की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News