October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर पर अपने निवास के बाहर सड़क किनारे रह रहे बच्चों से मुलाकात की। उ

1 min read

 

ऋषिकेश 23 मार्च 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव संवत्सर पर अपने निवास के बाहर सड़क किनारे रह रहे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ वक्त बिताकर नव संवत्सर की बधाई।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है, ऐसे में सड़क किनारे निवासरत बच्चों को शिक्षा देकर गंगानगर निवासी श्रीमती तृप्ति कालरा समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने इस अवसर पर बच्चों को चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। उन्होंने इस मौके पर सभी को नव संवत्सर की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News