October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

1 min read

ऋषिकेश 06 मार्च 2023 ।बै

राज रोड स्थित कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली।

सोमवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है। इस पर्व की महत्वता यह है कि इसमें गले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात के 98वें एपिसोड में होली पर्व का जिक्र किया। उन्होंने होली पर वोकल फॉर लोकल को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर अपने आसपास रंग बनाने वाले, गुजिया जैसे अन्य पकवान बनाने वालों से ही सामान खरीदे। इससे स्थानीय लोगों को भी अपने रोजगार के जरिए जहां कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में ओर अग्रसर होगा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि होली पर्व पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ आमोद-प्रमोद के लिये मनाया जाने वाला खुशियों का त्यौहार है। रंग, गुलाल डालकर अपने इष्ट मित्रों, प्रियजनों को रंगीन माहौल से सराबोर करने की परम्परा है, जो वर्षों से चली आ रही है।

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। साथी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, वरिष्ठ आंदोलनकारी सरोज डिमरी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, ऋषिकेश मण्डल माधवी गुप्ता, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, वीरभद्र मंडल महामंत्री तनु तेवतिया, रायवाला महिला मण्डल अध्यक्ष समा पँवार, मंडल अध्यक्ष रायवाला शिवानी भट्ट, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद रीना शर्मा, राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, किसान मोर्चा मंडल श्यामपुर अध्यक्ष रविंद्र जुगलान, शोभा चौहान, श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनी रावत, सीमा रानी, विनीता बिष्ट, दीपिका अग्रवाल, उषा जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह, विवेक शर्मा, अभिनव पाल आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News