JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऋषिकेश के प्रशासकीय भवन का शिलान्यास एवं बादशाहीथौल मुख्यालय के परीक्षा हॉल का लोकार्पण करेंगे

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 26 फरवरी, 2023. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 27 फरवरी, 2023 को समय 14:15 बजे जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 14:30 बजे पूर्णानंद खेल मैदान हैलीपैड, मुनिकीरेती नई टिहरी पहुंचेंगे, जहां से समय 14:35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 15:15 बजे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश (रोड शो/ स्वागत कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए) पहुंचकर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश के प्रशासकीय भवन का शिलान्यास एवं बादशाहीथौल मुख्यालय के परीक्षा हॉल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात

समय 16:30 बजे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश से कार द्वारा प्रस्थान कर समय 16:40 बजे एम्स हेलीपैड ऋषिकेश देहरादून पहुंचेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News