November 12, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की महिला मोर्चा की नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष कविता शाह के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की

1 min read

ऋषिकेश 15 फरवरी 2023 ।

भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की महिला मोर्चा की नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष कविता शाह के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को नयी जिम्मेदारी की बधाई दी। इस दौरान मिष्ठान भी खिलाया गया।

मुलाकात के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि राज्य की युवा धामी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देकर सही अर्थों में सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर महिलाओं को उनकी पहचान मिलेगी। इससे महिलाएं इससे स्वावलंबी होंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढेंगी।

डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही महिलाओं का सम्मान होता है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर केंद्र की भाजपा सरकार ने ही आदिवासी समुदाय की महिला श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी को सुशोभित किया है, उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद पर भी श्रीमति ऋतु खंडूरी जी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, इस संगठन में महिलाओं को सदैव सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, ऋषिकेश महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनी रावत और रायवाला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News