JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने क्रेजी मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

1 min read

ऋषिकेश 24 जनवरी 2023 ।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने क्रेजी मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूर्णानंद मैदान में आयोजित मेले के दूसरे दिन मंत्री डॉक्टर ने कहा कि भारत की आजादी के लिये संघर्ष करते हुये अनेक क्रान्तिकारी भारतीय शहीद हुये। ऐसे ही महान क्रान्तिकारी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे सुभाष चन्द्र बोस।

उन्होंने कहा कि नेताजी की जयंती पर वर्ष 1987 से निरंतर चल रहे क्रेजी मेला मुनी की रेती की शान है। यह मेला पूर्ण रूप से युवाओं को समर्पित है इसमें मुनी की रेती, ढाल वाला, ऋषिकेश, श्यामपुर, खदरी, रायवाला, हरिपुर कला, रानीपोखरी, नरेंद्र नगर, टिहरी आदि आसपास क्षेत्रों के बच्चे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि मेले से अनेक प्रतिभाएं निकलकर देश में अपना नाम कमा रही है। पूर्णानंद का यह मैदान इसका साक्षी है। उन्होंने मेले के आयोजकों को संस्कृति और युवाओं की एकजुटता को समर्पित क्रेजी मेले की लिए बधाई दी।

इस मौके मंत्री सुबोध उनियाल ने भी मेले का सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

क्रेजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, संस्थापक अध्यक्ष अशोक क्रेजी, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, विनोद कुकरेती, बीना जोशी, सभासद सुभाष चौहान, वंदना थलवाल, विरेंद्र चौहान, मनोज बिष्ट, रोहित गोडियाल, रश्मि देवी, सचिन रस्तोगी आदि स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News