JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा ऋषिकेश जिले के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत कर सम्मानित किया

1 min read

 

ऋषिकेश 19 जनवरी 2023 ।

भाजपा ऋषिकेश जिले के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत कर सम्मानित किया। उन्होंने मण्डल अध्यक्षों को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होने का आवाहन किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कार्यकाल को बढ़ाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

गुरुवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत हुआ। मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और अब विश्व की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी का भी हमें गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारी महज एक क्लिक की दूरी पर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर संवाद और संदेश का यह बड़ा माध्यम बन गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यालय से देश के किसी भी राज्य के किसी भी पदाधिकारी से बैठे हुए किसी भी राज्य के किसी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश में हर एक जगह पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं जिसका मौके पर अधिकांश समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को डबल इंजन की सरकार का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आवाहन किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, मंडल अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट प्रताप बस्सी, मण्डल अध्यक्ष बालावाला प्रशांत खरोला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक सतीश पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News