भाजपा नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल की कमान रविंद्र भंडारी को
1 min read

मुनी की रेती भारतीय जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद की कमान संगठन के पुराने सारथी व मजबूत स्तंभ रविंद्र भंडारी को सौंपकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ,यह संदेश देने का प्रयास किया है कि संगठन के लिए उसका निष्ठावान कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है l
रविंद्र भंडारी के अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है तथा आशा व्यक्त की है कि रविंद्र भंडारी के बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी l
रविंद्र भंडारी को अध्यक्ष बनने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में विधायक प्रतिनिधि सरोजिनी कोठारी ,क्षेत्र पंचायत सुलोचना कपरूवान, कविता कंडवाल, अर्चना चौहान त्रिलोक भंडारी ,जगमोहन दयाल ,अशीष बिष्ट, वेद प्रकाश धर्मेंद्र नौटियाल के अलावा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती शिवमूर्ति कंडवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता रमा बल्लभ भट्ट, आशीष कुकरेतीअशोक कंडवाल,संजय बडोला, आदि हर्ष व्यक्त किया l
