October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की l

1 min read

देहरादून  भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में महानगर के सभी पदाधिकारीयों ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीमान अजय भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की l

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री नें सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं एवं बधाई देते हुए कहा की यदि आप महानगर में पार्टी कार्यक्रम करेंगे तो उसका संदेश पूरे प्रदेश को जाता है।  उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी नगर निगम चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति एवं प्रदेश व केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं l
इस कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, श्री रतन सिंह चौहान, श्री संतोष सेमवाल, डॉ बबीता सहोत्रा, श्रीमती संध्या थापा, महानगर महामंत्री श्री बिजेन्द्र थपलियाल, श्री सुरेन्द्र राणा, महानगर मंत्री श्री राजेश काम्बोज, श्री देवेन्द्र पाल मोन्टी, श्री संदीप मुखर्जी, श्री विमल उनियाल, महानगर कोषाध्यक्ष श्री मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय मंत्री श्री विनोद शर्मा एवं महानगर मीडिया प्रभारी श्री उमा नरेश तिवारी जी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News