JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं का बढ़ा मान -अनिता

1 min read

 

ऋषिकेश- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंंह रावत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष का आलम है।

रविवार को देवप्रयाग कूच करने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम निर्णय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का मान बढ़ाया है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही, अंततः जीत सत्य की ही होती है।महापौर ने कहा कि भाजपा उसूलों पर चलने वाली पार्टी है। जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  हैं ,जोकि स्वयं ईमानदारी की मिसाल हैं उस पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता भी कभी उसूलों से समझौता नही कर सकता। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री दीपक धमीजा, पंकज शर्मा, प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजकुमारी जुगलान, अनीता राणा, विजय बडोनी, अनिल धयानी, संजय बर्मा, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, किशन नेगी, राजेश गौतम, कमलेश जैन, कुलदीप टंडन, राजेश कोठियाल , शैलेंद्र रस्तोगी, हेमलता चौहान, गुड्डी कलूढ़ा, अनिल खेरवाल विनोद भट्ट, धीरेंदर कुमार, दिनेश बिष्ट, शंभू पासवान, राजू शर्मा, अनिकेत गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News