दरबंद बिरादरी के रजाई वितरण कार्यक्रम में महापौर ने की शिरकत
1 min read

ऋषिकेश – नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा किजन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य के लिए अच्छी सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से हम लोग इन बेसहारा लोगों का कुछ देर के लिए दुख दूर कर सकते हैं।
उक्त विचार महापौर ने दरबंद बिरादरी धर्मशाला में गरीब एवं असहाय लोगों के लिए रजाई वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए। बिरादरी द्वारा किए जा रहे पुनित कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा परमो धर्मा कहा गया है। भागवत कथा और रामायण में भी भगवान श्रीकृष्ण और राम ने भी जनसेवा धर्म को निभाया था। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं मजा तब है, जब गरीबों व असहायों के लिए भी कुछ करें। समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बिरादरी के सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह हमेशा बिरादरी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में उनके साथ है।
इस अवसर पर दरबंद बिरादरी के अध्यक्ष खेमकरण डंग, सचिव राजेश अरोड़ा, सह सचिव महेश डंग, कोषाध्यक्ष मनोज कालरा, हिमांशु अरोड़ा ,हरिकिशन अरोड़ा, वीरेंद्र दमीर ,नंदकिशोर बत्रा, प्रेम सिंह , मोहन कुमार, दिलीप अरोड़ा, राजकुमारी जुगरान, प्रीति अरोड़ा ,अमृतपाल , मीनू आरती सड़ाना , दीप्ति बत्रा आदि मौजूद थे।
