October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

धूमधाम से मनेगी रामानंदचार्य जयंती

1 min read

आज दिनांक 5 जनवरी को शीशम झाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम मैं विरक्त वैष्णव मंडल समिति एवं अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज  की अध्यक्षता में किया गया l

 जिसमें महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने सभी संप्रदाय के संतो को 14 जनवरी को रामानंदचार्य जयंती को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाने का आह्वान किया इसमें आगामी 14 जनवरी को रामानंद जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया जिसमें महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने बताया कि शोभायात्रा बैंड बाजों एव ऋषि कुमारो के वेद मंत्रों के द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई रामानंद संत आश्रम मायाकुंड में संपन्न होगी जिसमें जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत भी किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के समाजिक एवं व्यापारी गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे
जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज को विश्व का आदर्श एवं मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि आज समाज में उनके आदर्शों की आवश्यकता है इसके माध्यम से हम देश के विभिन्न संप्रदायों की सद्भावना को सुरक्षित रख सकते हैं इन्हीं उपदेशों से जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के जयंती महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा इस शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगे शोभा यात्रा रामानंद घाट से प्रारंभ होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामानंद संत आश्रम में संपन्न होगी जहां पर प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा l

 बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज महामंडलेश्वर स्वामी दया राम दास महाराज महामंडलेश्वर स्वामी वृंदावन दास महाराज तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज महंत पवन दास महंत चक्रपाणि दास महंत सीताराम दास महंत सुखविंदर महाराज दीपक दास विधायक प्रीतम सिंह पंवार मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News