JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कृष्णा नगर कॉलोनी में पेयजल समस्या के निस्तारण पर महापौर का हुआ अभिनंदन

1 min read

गंभीर समस्या में त्वरित कारवाई पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

-Rishikesh  कृष्णा नगर कॉलोनी में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पानी की टंकी के काम में लगी रोक हटाए जाने पर क्षेत्र वासियों ने नगर निगम महापौर अनिता मंमगाई का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जल से ही जीवन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर नल हर घर जल योजना से किसी को वंचित नही होने दिया जायेगा।

वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर कृष्णा नगर कालौनी पहुंची जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि वन विभाग द्वारा  क्षेत्र में पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी में वन विभाग द्वारा अड़चन लगाये जाने की जानकारी जब उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी गई तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से संबधित अधिकारी को कृष्णा नगर कालौनी में पेयजल व्यवस्था के लिए बनाई पानी की टंकी से क्षेत्रवासियों के घरों में सप्लाई शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जब पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था उस दौरान वन विभाग सोया हुआ क्यूं था। हजारों लोगों को जल जैसी मौलिक सुविधा से वंचित नही किया जा सकता।महापौर से मिली जानकारी के बाद उत्साहित क्षेत्रवासियों ने महापौर का अभिनंदन कर पानी की टंकी

का उद्वाटन  मुख्यमंत्री से करवाने की मांग रखी जिसपर महापौर ने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर हर सभंव प्रयास करेंगी।उन्होंने त्वरित कारवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इस दौरान डॉक्टर बी एन तिवारी, ज्योति सहगल, संजय कुमार बर्मा, अशोक बेलवाल, टीएन तिवारी, विभा मौर्य, राम नरेश, गुलाब वर्मा, भरत शाह,अमित,नवल, राधा देवी, सुशीला, विजेंद्र, महेंद्र, निर्मला, पप्पू ,राम सकल, रामकेवल,जीत बहादुर,प्रेम बहादुर,लाल बहादुर आले आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News