October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय गढ़ महोत्सव कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन।

1 min read

गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय गढ़ महोत्सव कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन।
14 बीघा ढालवाला। गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय गढ़ महोत्सव का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया इस अवसर पर पूर्व कैवनिट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, नगर निगम ऋषिकेश महापौर के प्रतिनिधि के रूप में डॉ0 श्री हेतराम मंमगाई,समाजसेवी संजय शास्त्री, शिक्षाविद वंशीधर पोखरियाल, महामंडलेश्वर दयाराम दास, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास,महासचिव विशाल मणि पैन्यूली, निर्मला शर्मा,वीना जोशी,निर्मला उनियाल द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया l

 

इस अवसर ओर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदान की गयी, प्रयास संस्था द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक हस्तशिल्पियों के साथ सुंदर प्रदर्शन किया गया व रुद्रप्रयाग के मातृशक्तियों द्वारा माधो सिंह भण्डारी नाट्य मंचन किया गया जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया।समिति द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभाओ एवं कार्यक्रम में प्रस्तुति दी रहे सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह कण्डियाल,घनश्याम नौटियाल, सुनील थपलियाल,महिपाल बिष्ट, धनीराम बिंजोला, सुरेंद्र भण्डारी,रामकृष्ण पोखरियाल,के0डी0व्यास,अशोक शर्मा,रवि नौटियाल ,जितेंद्र भट्ट,प्रवीण व्यास,रमाबल्लभ भट्ट,विनोद बिजल्वाण, राजपाल राणा, सन्तोष व्यास,सभासद अजय रमोला,निर्मला शर्मा, पुष्पा पाण्डेय,शोभा बड़थ्वाल,पुष्पा ध्यानी,शशि कण्डारी, विशेश्वरी उनियाल,दर्शनी भण्डारी,विमला डोभाल,मीना मन्द्वान,नीमा पँवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News