JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम उजागर करने व सीबीआई की माँग व विधानसभा भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्यवाही की माँग को लेकर धरना 64वें धरना जारी रहा।

1 min read

आज दिनांक 15/12 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम उजागर करने व सीबीआई की माँग व विधानसभा भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्यवाही की माँग को लेकर धरना 64वें धरना जारी रहा।

क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जिस प्रकार ऋषिकेश में युवा संघर्ष समिति द्वारा अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जो इस निर्दय सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही है उन्होंने इस गूंगी बहरी सरकार के सामने आवाज उठाने का काम किया और ये चाहें कितनी भी साजिश कर ले परन्तु हम अपनी आवाज़ दबने नहीं देंगे।

 

संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय सिलस्वाल ने कहा कि हमारे द्वारा पहले दिन से ही बहन अंकिता को न्याय दिलाने की आवाज उठाते रहे हैं और हम तब तक आवाज दबने नहीं देंगे जब तक हमारी बहन अंकिता को न्याय न मिल जाए और उसके दोषियों को फांसी की सजा ना मिल जाए और इस पूरे साजिश में जो जो शामिल है उसको भी हम सजा दिला कर ही रहेंगे चाहे वह मंत्री हो चाहें सरकार में बैठा हुआ कोई भी सरकार का नुमाइंदा हो हम बहन अंकिता को उसके परिवार को न्याय दिला कर ही रहेंगे।

आंदोलनकारी अरविन्द हटवाल ने कहा कि आज हमारे धरने को 64 वे दिन हो गया है सरकार द्वारा विफलता के कारण आज हमारी बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है और अब तो धीरे धीरे हमारा सरकार से विश्वास उठ चुका है कि आम जनता को न्याय मिलना बहुत मुश्किल हो चुका है हम गूंगी बहरी सरकार को यह बताना चाहते हैं अगर जल्द से जल्द दोषियों को सजा नहीं मिली तो हम उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे

धरने पर भगवती चमोली, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी कठैत, जया डोभाल, विक्रम भण्डारी, सुरेंद्र नेगी, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, राजेश शर्मा, डॉ. आशुतोष डंगवाल, राजेन्द्र कोठारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News