October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बार चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर घमासान उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पर आमने-सामने की टक्कर

1 min read

ऋषिकेश  :बार एसोसिएशन ऋषिकेश चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर और सचिव पद पर घमासान नजर आ रहा है वही पुस्तकालय हेतु आरती मित्तल व ऑडिटर के लिए मोहित निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं l

एक तरफ अध्यक्ष पद पर जहां चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें लगभग 15 बार अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके राजेंद्र सजवान मैदान में है ,उनके अलावा सुनील नवानी ,अजय वर्मा और अतुल यादव अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी  और अमित अग्रवाल दावेदार के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे है l

सबसे ज्यादा सचिव पद पर 7 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें शैलेंद्र सेमवाल ,भूपेंद्र कुकरेती , दीपक अंथवाल , अजय ठाकुर, कपिल शर्मा, रोहित गुप्ता ,नरेश शर्मा चुनाव मैदान में है इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर लाल सिंह  मटेला व अमित बिरला के बीच आमने-सामने की टक्कर है कोषाध्यक्ष पद पर भी सुनील दयाल और महेश शर्मा के बीच मुकाबला तय है l

हर बार चुनाव में किसकी जीत होगी किसकी हार इसका फैसला कल वोटिंग के बाद तय होगा पर  इतना सुनिश्चित है कि अध्यक्ष पद और सचिव पद पर कांटे का मुकाबला तय है l

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News