JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड को मिली जी 20 सम्मेलन की मेजबानी, दो प्रोग्राम होंगे ऋषिकेश में*

1 min read

*जी-20 देशों की मेजबानी करेगा ऋषिकेश, मंत्री अग्रवाल ने पीएम सहित सीएम का किया आभार*

*देहरादून 11 दिसम्बर।*

पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग नगरी के रूप में अपनी पहचान बना चुका ऋषिकेश, अब जी-20 देशों की मेजबानी के साथ एक बार फिर विश्व के नक्शे में चमकेगा।

बता दें कि ग्रुप ऑफ 20 देशों के दो आयोजनों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है दोनों आयोजन मई और जून 2023 में ऋषिकेश में होंगे। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

ऋषिकेश विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद्र अग्रवाल ने जी 20 की मेजबानी के लिए ऋषिकेश के चयन के लिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही जी 20 की मेजबानी भारत को मिला। साथ ही उत्तराखंड के विकास प्रति उनके लगाव के कारण ही ऋषिकेश को भी मेजबानी करने का मौका मिल रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इससे देश में खासकर उत्तराखंड को लेकर विश्वभर से आए लोगों को विकास के रूप यहां संभावनाएं देखने को मिलेगी। साथ ही पर्यावरण, हिमालय सहित बायोडायवर्सिटी के अध्यन से विश्व को अध्ययन का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News