धरने के 53वें दिन हिन्दू नेता स्वामी दर्शन भारती ने आकर अपना समर्थन दिया।
1 min read

आज दिनांक 04/12 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम उजागर करने व सीबीआई की माँग व विधानसभा भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्यवाही की माँग को लेकर धरना जारी रहा।
युवा न्याय संघर्ष समिति के अनशन कारियों के साथ कल देहरादून में जो बर्बरता पुलिस द्वारा की गई उसके उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता की।
धरने के 53वें दिन हिन्दू नेता स्वामी दर्शन भारती जी ने आकर अपना समर्थन दिया।
प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष संजय सिलस्वाल व संयोजक जितेन्द्र पाल पाठी ने कहा कि जिस प्रकार कल हम शांति पूर्वक 5 लोग माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय जी के आवास पर उनसे बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच के लिए आग्रह करने पहुंचे परंतु पुलिस द्वारा हमें रोका गया और हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसके कारण हमारे साथियों को चोट भी आई और फिर हमें वहां से कैंट कोतवाली ले जाया गया वहां पर भी उनका जब बस नहीं चला तो उनके द्वारा जबरन हमें पुलिस लाइन ले जाकर रखा गया और काफी समय बिठाने के बाद तब जाकर चिकित्सक द्वारा हमारा चेकअप किया गया फिर हमें यहां एम्स रेफर कर दिया हम इस बर्बरता से डरने वाले नहीं है हम बहन अंकिता भंडारी की न्याय की मांग उठाते रहेंगे और बहन अंकिता को न्याय जरूर दिलाएंगे।
समर्थन देने पहुंचे महाराज दर्शन भारती ने कहा कि मैं युवा न्याय संघर्ष समिति के सभी सदस्यों संयोजक मंडलों का आभार करता हूं जिसने अभी तक अंकिता बेटी की न्याय की लड़ाई हमने नहीं दी वह निरंतर पहले दिन से लड़ते आ रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे सभी आंदोलनकारियों के हौसलों को सलाम करता हूं और बेटी को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि आप जल्द से जल्द बेटी अंकिता को न्याय दिलाएं ताकि आने वाले समय में हमारे शहर में हमारे राज्य में ऐसी दुर्घटना ना हो।
प्रेस वार्ता में रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, गौरव राणा, शिवा त्यागी, गौरव कुमार राणा, यश अरोड़ा, जितार सिंह, शीला ध्यानी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी बुडाकोटी, कुसुम जोशी, राहुल पांडे, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुरज कुकरेती, हरि राम वर्मा, आदि मौजूद रहे।
