JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ठंड बढ़ी तो फक्कड़ बाबाओं की सुध ली धर्मराज मंदिर के धर्माचार्य ने, सैकड़ों को बांटे गर्म कपड़े और मिठाई

1 min read

लक्ष्मण झूला/पौड़ी : दिनांक 29/11/2022 को श्री धर्मराज मंदिर लक्ष्मण झूला में स्वामी महामंडलेश्वर श्री विष्णु दास महाराज के पावन सानिध्य में 551 फक्कड़ बाबाओ को गर्म वस्त्र बांटे गए और हनुमान जी का प्रिय प्रसाद लड्डू का वितरण किया गया।

साथ हीआसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे निर्धन असहाय झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली गरीब तबके को भी सैकड़ों की संख्या में गर्म वस्त्र वितरण किये गए।, इस अवसर पर सर्व प्रथम 551 छात्रों द्वारा धर्मराज मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया,पूज्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामी श्री विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी का दिन है आज मंगलवार है और हनुमान जी को प्रिय लड्डू बहुत पसंद है ऐसे में यहां पर लड्डू का वितरण किया गया मिष्ठान के तौर पर साथ ही गर्म कपड़े वितरित किए गए भक्तों की जैसी आस्था रहती है उसी अनुसार हम कार्य करते हैं और ईश्वर उसी अनुसार हम से कार्य करवाता है। हमसे जितना हो पाए हम पूरा करते हैं मानव सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं ताकि गरीबों असहाय संतो की जितनी मदद की जाए वह कम है।

साथी तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि महाराज श्री यहां पर हमेशा मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं हमेशा सहयोग करते हैं और जब भी मौका मिलता है वह असहाय गरीब निर्धन लोगों की मदद को आगे आते हैं आज भी हनुमान जी का दिन है ऐसे मौके पर मिष्ठान वितरण कर गर्म वस्त्र महाराज जी के द्वारा यहां पर बांटे गए।

वही इस मौके पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज तुलसी मानस मंदिर के महंत, अनीता वशिष्ठ आर्थिक और सदस्य जिला पंचायत शकुंतला राजपूत नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन जॉब मीना देवी जिला उपाध्यक्ष ओबीसी कामाक्षी वशिष्ठ स्वप्निल वशिष्ट प्रदीप शर्मा विजय सिन्हा पवन देसवाल बाबा सीताराम दास व धर्मराज मंदिर के संत महात्मा इस दौरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News