JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 28 नवम्बर, 2022 को तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 27 नवम्बर, 2022

मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 28 नवम्बर, 2022 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत तहसील नैनबाग के परोगी पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मा. मुख्यमंत्री जी समय प्रातः 11:00 बजे जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट, देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 11ः20 बजे अस्थाई हैलीपैड परोगी (अगलाड़) थत्यूड़, टिहरी पहुंचेंगे। वहां से समय 11ः25 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11ः30 बजे कार्यक्रम स्थल परोगी पहुंचेगे तथा विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण एवं बृहद क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग करेंगें।
तत्पश्चात मा. मुख्यमंत्री जी समय 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल परोगी से अस्थाई हैलीपैड परोगी(अगलाड़) थत्यूड़, टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा समय 12:25 बजे वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं। उनके द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने- अपने दायित्वों का निर्वाह्न करने के आदेश दिये गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News