युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना का 44वें दिन व आमरण अनशन दसवें दिन जारी रहा और आंदोलन को समर्थन देने पहुंची महिला सामाजिक संगठन में दर्जनों महिलाओं व पार्षद गणों ने साथियों सहित समर्थन दिया ।
1 min read

ऋषिकेश ;आज दिनांक 25/11 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना का 44वें दिन व आमरण अनशन दसवें दिन जारी रहा और आंदोलन को समर्थन देने पहुंची महिला सामाजिक संगठन में दर्जनों महिलाओं व पार्षद गणों ने साथियों सहित समर्थन दिया ।
आमरण अनशन पर बैठी दसवें दिन सरोजनी थपलियाल व क्रमिक अनशन पर उषा भंडारी, बबली बडोनी बैठे।
आमरण अनशन पर बैठी सरोजनी थपलियाल ने कहा कि युवा न्याय संघर्ष समिति को जिस तरह समर्थन मिल रहा है उससे हमें बहुत ऊर्जा मिल रही है जो कि आज मेरा आमरण अनशन का पांचवा दिन हैं और इस कठोरता से भरी सरकार के विरूद्ध लड़ने के लिए शक्ति मिल रही है यह सरकार लगता है गूंगी बहरी होने के साथ-साथ लाचार भी हो चुकी है जो कि अभी तक संघर्ष समिति के धरने को 44 दिन हो गए है फिर भी सरकार के द्वारा कोई भी जनप्रतिनिधि न आकर अभी तक ना किसने बात की ना ही अंकिता को न्याय दिलाने कि बात कहीं यह सरकार आरोपियों के दबाव में है और पूरी तरह दोषियों को बचाने का काम कर रही है।
पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि चाहे बेरोजगारी हो या महिला अत्याचार यह सब सबसे बड़ी समस्या हम युवाओं की समस्या है, तो हमें ही सबसे ज्यादा बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है। जो लोग इस धरने को रोज़ देखकर जा रहे हैं और इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं तो कहीं ना कहीं वे लोग भी अन्याय को सहने वाले दोषी हैं हम सबको अपनी बहन अपनी बेटी के साथ हुऐ अन्याय की आवाज़ को बुलंद कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए।
धरने पर लक्ष्मी बुडाकोटी,लक्ष्मी कठेत ,सूरज कुकरेती,शीला ध्यानी, जया डोभाल, पीताम्बर दत्त बुडाकोटी,रामेश्वरी चौहान ,विक्रम भंडारी, जयेंद्र रमोला भरत सिंह चौहान, डी एस भंडारी,कमल किशोर पाल,मदन सिंह राणा,सचिन शर्मा,विनोद रतूड़ी,सुरेंद्र सिंह नेगी,उषा भंडारी,बबली बडोनी, कर्ण सिंह पंवार,गुरविंदर सिंह ,भगवती देवी, सौरव सेमवाल, हरी राम वर्मा, भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह,जगत सिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, कमल कुमार ,रविंद्र प्रकाश भारद्वाज,संजय, जितार सिंह बिष्ट,राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह,,सुमन राणा,रेखा नेगी,नीलम पयाल,प्रेमबाला,पिंकी भट्ट, यदु नाथ शर्मा,मधु,सुनीता,नीलम बिष्ट,गीता ,संतोषी नेगी, रेनू जोशी, सुचित्रा,चंचल, उषा बडोनी ,राधा जोशी, दीपा देवी,सुनीता,रुक्मणि देवी,मनीषा,संगीता थपलियाल,आरती, आशुतोष डंगवाल,विजय,आलोक कुमार,दीपेंद्र खंडारी,उषा चौहान,मनोज कंडवाल,शकुंतला देवी,प्रमिला रावत आदि बढ़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।
