JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा का जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

1 min read

ऋषिकेश 21 नवंबर।

भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा का जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष श्री राणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

सोमवार को रुकमणी माई धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। हमारी पार्टी विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है। कहा कि जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे, साथ ही जमीन से जुड़े होने का आज लाभ मिला। कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। कहा कि श्री राणा जी के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलेगी। इसका फायदा आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है। राज्य सरकार पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक देश का अग्रणी प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। ऋषिकेश विधानसभा में कभी भी विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। यहाँ के विकास कार्यो के लिए वचनबद्ध हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की युवा श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। श्री राणा जी ने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार और जनता के बीच सेतु बनने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासन तोड़ने पर कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, पूर्व राज्यमंत्री सन्दीप गुप्ता, संजय शास्त्री, बृजेश शर्मा, संजय व्यास, महामंत्री सुमित पंवार, जयंत शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, कपिल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सौरभ गर्ग, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उषा जोशी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, पार्षद शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, सतीश पाल, हरीश तिवाड़ी, राकेश पारछा, रूपेश गुप्ता, माधवी गुप्ता, शम्भू पासवान, सुभाष पाल, अनिकेत गुप्ता, सीमा रानी, सिमरन गाबा, स्वाति, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, भावना किशोर गौड़, देवदत्त शर्मा, अविनाश भारद्वाज, मुकेश ग्रोवर, मनोज ध्यानी, गोपाल सती सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News