JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना का 39वें दिन व आमरण अनशन पांचवे दिन जारी

1 min read

Rishikesh : आज दिनांक 20/11 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना का 39वें दिन व आमरण अनशन पांचवे दिन जारी रहा *शंख उद्घोष फाउंडेशन* अपने साथियों के साथ व यूकेडी के कमलकांत, रवीन्द्र मंमगाई ने देहरादून से धरना स्थल पर पहुँचकर आन्दोलन को समर्थन दिया साथ ही कल देर सांय तहसीलदार व पुलिस द्वारा आमरण अनशनकारी शकुंतला रावत को अनशन से उठाने पहुँचे तो उनके व आंदोलनकारियों द्वारा विरोध करने पर प्रशासन की टीम बैरंग वापिस चली गई और आज सुबह मेडिकल टीम को भी बिना मेडिकल कराये शकुंतला रावत ने पूर्व के दो दिन की मेडिकल रिपोर्ट देने पर ही मेडिकल करवाने को कहा ।

आमरण अनशन के पांचवे दिन शकुन्तला रावत का आमरण अनशन जारी रहा व आज क्रमिक अनशन पर शंख उद्घोष के जिला महामंत्री विजय सिंह बिष्ट व जिला अध्यक्ष यशवंत रावत व आम आदमी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष उमंग देवरानी बैठे।

 

शंख उद्घोष के जिला महामंत्री विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारी बहन अंकिता भंडारी जिसकी समाज के कुछ दरिंदों द्वारा बड़ी ही बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गई थी और इनमें जो आरोपी हत्यारे हैं यह सभी बड़ी राजनीतिक पहुंच वाले लोग हैं और इनके साथ ही किसी वीआईपी को भी बहन अंकिता भंडारी की हत्या का एक मुख्य कारण बताया जा रहा है और एसआईटी द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी कार्यवाही को घुमाया जा रहा है ताकि इन दोषियों को किसी न किसी तरीके से बचाया जाए परंतु हम इस संघर्ष की लड़ाई में एक साथ होकर अपनी बहन अंकिता भंडारी को न्याय जरूर दिलाएंगे।

आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष उमंग देवरानी ने कहा कि हमारे शंख फाउंडेशन द्वारा न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने और आमरण अनशन को पूर्ण रुप से समर्थन करती है और साथ ही साथ पूरी तत्परता से संघर्ष समिति के साथ हमारे पूरे फाउंडेशन द्वारा बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ खड़े होकर इस निर्दयी सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़कर अपनी बहन उत्तराखंड की बेटी को इंसाफ दिलाएंगे।

धरने पर रामेश्वरी चौहान, जयेंद्र रमोला, संजय सिलस्वाल, लक्ष्मी कठैत, जितेंद्र पाल पाठी, सूरज कुकरेती, उषा चौहान,सुरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, अरविन्द हटवाल, कमलेश शर्मा, मदन सिंह राणा, जया डोभाल, स्वरूपी देवी, जन्म देवी, अमरा बिष्ट, अनिता, गुड्डी डबराल, विनोद रतूड़ी, रामेश्वरी नेगी, पुष्पा जोशी, मीना चौहान, उषा चौहान राजेश शर्मा, राजेंद्र कोठारी, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, जी एस रावत, अशुतोष डंगवाल, हंसराज, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, कमल, रविन्द्र ममगाई, भगवती चमोली, वंशिका जैन, वीरा, सरोजनी रावत, विमला, रेखा सजवान, राधा, हेमा रावत, प्रवीण जाटव, कमल किशोर, शिव प्रसाद जोशी, शीला ध्यानी, लक्ष्मी बुडाकोटी, विक्रम भण्डारी आदि मौजूद रहे।
द्वारा संजय सिलस्वाल अध्यक्ष युवा न्याय संघर्ष समिति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News