आमरण अनशन के दूसरे दिन शकुन्तला रावत व साथ ही क्रमिक अनशन पर विनोद रतूड़ी, नीलम लखेड़ा, उषा चौहान बैठे।
1 min read

ऋषिकेश :दिनांक 17/11 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना का 36वें दिन व आमरण अनशन दूसरे दिन जारी रहा व आंदोलन को समाजसेवी व प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गर्ग ने समर्थन दिया ।
आमरण अनशन के दूसरे दिन शकुन्तला रावत व साथ ही क्रमिक अनशन पर विनोद रतूड़ी, नीलम लखेड़ा, उषा चौहान बैठे।
क्रमिक अनशन पर बैठी उषा चौहान ने कहा कि जिस प्रकार सरकार की विफलता के कारण आज हमें अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठना पड़ा मैं सरकार से व उन दोषियों को बचाने वाले लोगों से यह कहना चाहती हूं कि आप इन दोषियों को बचाने का काम ना करें अन्यथा आज हमारे बीच बड़ी बहन शकुन्तला रावत जी आमरण अनशन पर बैठे हैं हम एक-एक कर सभी आमरण अनशन पर बैठकर अपनी बेटी को न्याय जरूर दिलाएंगे।
डोईवाला से समर्थन देने आये संजय डोभाल ने कहा कि सरकार की मनमानी के कारण आज हमारी बेटी व युवाओं को न्याय नहीं मिल रहा सरकार इतनी बेशर्म हो चुकी है जो एक गरीब की बेटी को न्याय नहीं दे पा रही हैं अब हमे उच्च न्यायालय पर ही विश्वास है वही हमारी बेटी व उसके माता–पिता को इंसाफ दिला सकेगी।
धरने पर लक्ष्मी बुडाकोटी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी, शीला ध्यानी, सुरेंद्र सिंह नेगी, पितांबर दत, अमरा बिष्ट, नीलम लखेड़ा, संजय डोभाल, केंद्र पाल तोपवाल, मदन सिंह राणा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, जयेंद्र रमोला, प्रवीण जाटव, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, जाया डोभाल, कुसुम जोशी, संजय सिलस्वाल, किरन त्यागी, सिंह राज पोसवाल, आशुतोष डंगवाल, सावित्री देवी, सूरज कुकरेती, विक्रम भंडारी, राजेंद्र गैरोला, गौरव राणा, अविनाश, आदि मौजूद रहे।
