JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रीय लोक अदालत मैं कुल 370 वादों का निस्तारण रू. 2,29,87,225/- (दो करोड़ उन्नतीस लाख, सातसी हजार दो सौ पच्चीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 12 नवम्बर, 2022

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 370 वादों का निस्तारण रू. 2,29,87,225/- (दो करोड़ उन्नतीस लाख, सातसी हजार दो सौ पच्चीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।
सी.सि.जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में आज जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों/राजस्व न्यायालयों में
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें वादो का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इन वादों में फौजदारी के शमनीय मामले, राजस्व सम्बन्धित मामले, धारा 138 एम.आई एक्ट सम्बन्धित मामले, विद्युत एवं जलकर मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित मामले वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्त से संबंधित मामले श्रम सम्बन्धित मामले, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, घरेलू हिंसा वाद एवं बैंक एवं ऋण वसूली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य ऐसे मामले जो सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकते थे, उनका निस्तारण किया गया।

मा. जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल योगेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित कुल 07 बैचों के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में मा. जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल योगेश कुमार गुप्ता की बैंच द्वारा 08 वादों का निस्तारण रू. 11,85, 453/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। मा. कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल प्रदीप कुमार मणि की बैंच द्वारा 10 वादों का निस्तारण रू. 6,03,000/- धनराशि के सुलह समझौते के आधार पर किया गया। मा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल विनोद कुमार बर्मन की बैंच द्वारा 102 वादों का निस्तारण रू. 54,30,045/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सीनियर सिविल जज टिहरी गढ़वाल रीतिका सेमवाल की बैंच द्वारा 20 वादों का निस्तारण रू. 4,523,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज नई टिहरी निशा देवी की बैंच द्वारा 21 वादों का निस्तारण रू. 30,08,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज नरेन्द्रनगर शम्भू नाथ सिंह सेठवाल की बेंच द्वारा 95 वादों का रु. 04,00,000/- धनराशि के निस्तारण सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज कीर्तिनगर शैलेन्द्र कुमार यादव की बैंच द्वारा 09 वादों का निस्तारण रू. 3,62,780/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर 83 वादों का निस्तारण रू. 21,88,963 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया एवं उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर द्वारा 02 बाद का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग टिहरी गढ़वाल के 04 वादों का निस्तारण रू. 1,53,870 /- धनराशि क सुलह समझौते आधार पर किया गया।
उन्होंने बताया कि आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 370 वादों का निस्तारण रू. 2,29,87,225/- (दो करोड़ उन्नतीस लाख, सातसी हजार दो सौ पच्चीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News