JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

एम्स ऋषिकेश में ‘करप्शन फ्री इंडिया फॉर ए डेवलप्ड नेशन’ विषय पर विजिलेंस अवेरनैस वीक 2022 का आयोजन किया

1 min read

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में ‘करप्शन फ्री इंडिया फॉर ए डेवलप्ड नेशन’ विषय पर विजिलेंस अवेरनैस वीक 2022 का आयोजन किया गया। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर संस्थान की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को लेकर यहां कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी तथा आम जनमानस में जागरुकता लाना है। उन्होंने अधिकारियों, कार्मिकों से सामाजिक व संस्थागत स्तर पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के निवारण में सहयोग का आह्वान किया। विजिलेंस अवेरनैस वीक के तहत निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें संस्थान के कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि हमारी कथनी व करनी में अंतर से भ्रष्टाचार मुक्त भारत व विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन के हरमुकाम पर हमें समाज व राष्ट्र को किसी भी रूप में नुकसान पहुंचाने वाले क्रियाकलापों पर अंकुश लगाना होगा,जिसकी शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के उप निदेशक ले. कर्नल एके मुखर्जी ने बताया कि एम्स संस्थान में ज्वाइन करने के बाद उन्होंने संस्थागत स्तर पर इंटेलिजेंस की दृष्टि से कुछएक बिंदुओं को चिह्नित किया और उनमें सुधारात्मक प्रयास किए। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर प्रोफेसर सुधीर सक्सैना ने विजिलेंस आधारित कार्यक्रम पर विचार रखे। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक ले. कर्नल एके मुखर्जी, डीन अकादमिक प्रो. जया चतुर्वेदी व ​चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव मित्तल ने निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान युक्तिका सिंह, अल्का पासी, परिधि गुप्ता, दीप्ति रावत,निशित दानी व अर्पित सुभाश्री सम्मानित हुए। निर्णायक की भूमिका डा. रश्मि मल्होत्रा ने निभाई। कार्यक्रम में संकाय विभाग से कल्पना, टेंडर ऑफिस से निमीषा के साथ ही निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे अर्पिता व निशित ने इस विषय पर विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर मनु मल्होत्रा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, आयोजन समिति के सदस्य प्रो. गीता नेगी, गौरव बडोला, राजेंद्र कुमार, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्राचार्य नर्सिंग स्मृति अरोड़ा, वित्तीय सलाहकार ले. कर्नल सिद्घार्थ वाथर, प्रो. एके मंडल, प्रो.संजय अग्रवाल, डा.नीलम कायस्थ, विधि अधिकारी प्रदीप पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News