जनपद के समस्त विकास खंडो में 2, 7, 15, 22 तथा 29 नवम्बर, 2022 को अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं
1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 03 नवम्बर, 2022
मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा आज जनपद स्तर पर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी एवं लाभ आम जनमानस तक पहुंचाएं जाने हेतु आयोजित किए जा रहे शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा बैठक की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों यथा एनआरएलएम, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य, पशुपालन, कृषि राष्ट्रीय पशुधन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना कृषि अवसंरचना निधि आदि योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। अवगत है कि जनपद के समस्त विकास खंडो में 2, 7, 15, 22 तथा 29 नवम्बर, 2022 को अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं, ताकि जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त
योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आषुतोष जोशी सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
