JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

धरना 12 दिन भी जारी, आज अंकिता के नाम का दीया जलाकर बहन अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई

1 min read

ऋषिकेश : आज दिनांक 24/10/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 12वें दिन भी अंकिता को याद कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी व हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए जारी रहा।

कुसुम जोशी ने कहा कि आज युवा नया संघर्ष समिति के धरने का 12 दिन है आज हमने एक दिया अंकिता के नाम का जलाकर बहन अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी व भगवान से प्रार्थना की अंकिता के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी मिले और उस व्यक्ति का नाम उजागर हो जिसके कारण हमारी बेटी को यहां सहना पड़ा हम सभी क्षेत्रवासी देशवासियों से निवेदन करते हैं कि आज एक दिया अपनी बेटी अपनी बहन अंकिता भंडारी के नाम का जरूर जलाएं

 

आंदोलनकारी सरोजनी थपलियाल ने कहा कि जिस प्रकार सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता था लेकिन सरकार इस वादे के साथ विफल हो गई है हमारी पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को जो कि उनकी मृत्यु को 1 माह हो चुका है फिर भी अभी तक सरकार द्वारा ना उस वीआईपी का नाम उजागर किया गया और ना ही उन दोषियों को फांसी की सजा दी हम चाहते हैं कि हमारी बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिले अन्यथा यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक हमारी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा।

धरने में मोहन सिंह असवाल, उषा चौहान, जयेंद्र रमोला, अशुतोष डंगवाल, जया डोभाल, विक्रम भंडारी, रामेश्वरी चौहान, कुसुम जोशीuuuxuuuu, हेमा रावत, लक्ष्मी कठेत, विमला बहुगुणा, जुगल किशोर, प्रवीण जाटव, उमंग देवरानी, विनोद रतूड़ी, धरक सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह रावत, बिर्जेश डोभाल, रविन्द्र भारद्वाज, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, एल पी रतूड़ी, गुलाब सिंह रावत, धर्मेन्द्र गुलियाल, जितेंद्र पाल पाठी, राकेश कठेत, संजय सिलस्वाल, सरोजनी थपलियाल, तिर्शा तिवाड़ी, मनस्वी कुकरेती, चंद्र भूषण, उपेंद्र सकलानी, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
द्वारा संजय सिल्सवाल मीडिया प्रभारी युवा न्याय संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News