JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं

1 min read

देहरादून 23 अक्टूबर| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं|

अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है|
विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News