योगालय आश्रम गंगा वाटिका में आए स्पेन ,हंगरी, पुर्तगाल ,डेनमार्क, फ्रांस से आएं साधकों ने गंगा की स्वच्छता अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए संकल्प लिया
1 min read

मुनी की रेती :: आज वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम मैं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन गोमुख संकल्प यात्रा के तत्वाधान में योगालय आश्रम गंगा वाटिका में आए स्पेन हंगरी पुर्तगाल डेनमार्क फ्रांस से आएं साधकों ने गंगा की स्वच्छता अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ मिलकर संकल्प लिया इस अवसर पर गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा कि आज पूरा विश्व मां गंगा की शक्ति को पहचान चुका है आज की प्रवेश में जब हम प्रत्यक्ष रूप में मां गंगा को देख पा रहे हैं इस कलिकाल में जहां हम अपने 33 कोटि देवताओं की बात करते हैं और उन्हें अपने अपने धर्म के मुताबिक उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं इस कलिकाल में प्रत्यक्ष रूप से मां गंगा अवतरित होकर जिसे हम मोक्षदायिनी कहते हैं हम सबके उद्धार के लिए मां गंगा गोमुख से गंगासागर तक अविरल हो रही है हम लोग उसको दूषित कर रहे हैं और जगह-जगह प्रदूषण कर मां गंगा को दूषित बना रही है आज पूरा विश्व मां गंगा के जल पर रिसर्च कर चुका है जोकि कैंसर में बहुत उपयोगी मां गंगा का जल हो रहा है इसके अनेकों उदाहरण भी मिले हैं आओ हम सब मिलकर संकल्प के साथ मां गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने के लिए आगे आए और गंगा तटों के किनारे पौधारोपण कर उसकी भव्यता अखंडता बना कर रखे l
इस अवसर पर Swami Shankaratilaka saraswati, Svatantra Chaitanya Tilak , omaja upasika tilak, arati Chaitanya Tilak , BUDDHAGOSHA Chaitanya Tilak, arnau hos, Elena Romero, maria Jimenez, Lolita Flores and carmen Lomana आदि साधक उपस्थित थे l
