March 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश सहित मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं देने के लिए एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना की प्रगति रिपोर्ट ली।

1 min read

 

ऋषिकेश 08 अक्टूबर।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश सहित मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं देने के लिए एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना की प्रगति रिपोर्ट ली।

उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा के साथ मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने ऋषिकेश नगर सहित मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम के एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना के संबंध में जानकारी हासिल की।

डॉ अग्रवाल जी ने अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से मौके से ही दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका मुनिकीरेती और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के लिए बनी परियोजना के लिए तीनों निकायों के पैनल के साथ शीघ्र बैठक करें। ताकि परियोजनाओं में गति आ सके।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस माह केएफडब्ल्यू विशेषज्ञों पहुंचेगा। जिसमें ऋषिकेश, मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम से सम्बन्धित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, वन विभाग तथा नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारियों सहित अन्य विभिन्न स्टेकहोल्डरों से मुलाकात की जायेगी।

बता दें कि वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग से स्वीकृत 1600 करोड़ रुपए की परियोजना में 24X7 पेयजल आपूर्ति प्रणाली, पेयजल मीटर वर्षाजल प्रबन्धन व बाढ़ सुरक्षा, सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं, स्मार्ट शहरी स्थल (स्मार्ट अर्बन स्पेस ), परिधान व सामान कक्ष (क्लोक रूम), प्रतीक्षालय, घाट और व्यापारिक स्थल का विकास (वेंडिंग जोन), सड़के और यातायात प्रबंधन, भूमिगत उपयोगिता नलिका (अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट), नागरिक सुरक्षा और सुविधाओं हेतु विकसित एकीकृत नियंत्रण व आदेश केन्द्र (इंटीग्रेटेड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर), स्मार्ट स्तम्भ (स्मार्ट पोल) व ऊर्जा बचत हेतु उपकरणों की स्थापना, परिवहन केंद्र, बस टर्मिनल और पार्किंग इत्यादि के कार्य किए जाने हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News