March 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिला टिहरी के स्थानीय बेरोजगार युवाओं हेतु आयोजित दस दिवसीय पर्यटन गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन किया गया।

1 min read

बादशाही थौल :हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वद्यालय श्रीनगर की इकाई पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्यनन केंद्र एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा जिला टिहरी के स्थानीय बेरोजगार युवाओं हेतु आयोजित दस दिवसीय पर्यटन गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर निदेशक श्रीमती पूनम चन्द्र ने बताया कि पर्यटन गाइड का यह प्रशिक्षण स्थानीय युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा पर्यटक गाइड पर्यटकों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी टिहरी एवं क्षेत्र के अन्य सभी पर्यटक स्थलों की जानकारी दे सकेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 सर्वेश उनियाल ने कहा कि आज युवाओं के लिए पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए अपार संभावनाएं है पर्यटक गाइड के इस प्रशिक्षण के बाद स्थानीय युवा अपने स्वरोजगार प्रारम्भ कर पर्यटन को एक नए आयाम तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम में पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य केंद्र के निदेशक एस0के0गुप्ता,जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी ,डॉ0एम0एस0 नेगी, हेमवती नन्दन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाही थौल के प्राचार्य डॉ0ए0ए0 बौड़ाई आदि ने भी प्रशिक्षार्थियों को पर्यटन से जुड़ी समस्त जानकारियां प्रदान की।

इस अवसर पर दस दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम में महेश पैन्यूली,तुषार उनियाल,आशीष लखेड़ा,धनीराम बिंजोला,आशीष मिश्रा,अनुराग बिजल्वाण,पीयूष,जितेंद्र सिंह,नम्रता,आँचल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News