JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आशीष कंडवाल के आकस्मिक निधन पर अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःखद घटना को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 22 सितम्बर, 2022
जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल परिसर में आज आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल के आकस्मिक निधन पर अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःखद घटना को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ टिहरी सहित अन्य अधिकारी एवं जिला कलेक्ट्रेट के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।
अवगत है कि सोमवार को जनपद मुख्यालय टिहरी गढ़वाल से कक्षा 9 के दो छात्र आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल एवं रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार गायब हो गए थे।

एसडीआरएफ और थाना पुलिस की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसके तहत आशीष कंडवाल का शव भागीरथीपुरम, कोटी कालोनी झील से बरामद हुआ। वहीं रक्षित पंवार की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News