JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल एवं नगर पालिका नई टिहरी के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 17 सितम्बर 2022 को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 08 सितम्बर, 2022
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल एवं नगर पालिका नई टिहरी के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 17 सितम्बर 2022 को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।
सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने बताया कि मा. उत्तराखण्ड़ उच्च न्यायलय नैनीताल के पारित आदेश के क्रम में मा. उत्तराखण्ड़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ उत्तराखण्ड प्लास्टिक और अन्य गैर-बयोडिग्रेडेबल कचरा निपटान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पराविधिक स्वंयसेवियों की प्रत्येक तहसील में टीमो का गठन किया गया तथा शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रत्येक तहसील से 03-03 राजकीय इण्टर कालेजों को स्वच्छता कार्यक्रम हेतु नामित किया गया है। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत सभी नगर पालिकाओ एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गयी तथा नगर क्षेत्र में जैविक व अजैविक कूडे़दान लगाने तथा सिंगल यूज आॅफ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीनियर सिविल जज ममता पंत के द्वारा 26 अगस्त, 2022 को राजकीय इण्टर कालेज पुजारगाॅव, सत्यों पटटी सकलाना में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन तथा 29 अगस्त, 2022 को टिहरी बाॅध क्षेत्र कोटी टिहरी झील के आसपास नगर पालिका नई टिहरी एवं टिहरी बाॅध परियोजना भागीरथीपुरम के 30 छात्र छात्राओं के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनता को सिंगल यूज आॅफ प्लास्टिक का प्रयोग ना करने, जैविक व अजैविक कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा झील के किनारे से प्लास्टिक की बोतले, कचरा आदि इकटठा किया गया तथा साफ-सफाई की गयी।
सीनियर सिविल जज ममता पंत ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अजैविक एवं जैविक कूड़े को पृथक-पृथक कूड़ेदान में डाले एवं अजैविक कूड़े को नदी, नालों, तालाबों, पानी के स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थानों के आस पास ना डाले। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक से बने समान थर्माकोल तथा अन्य का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें और ऐसे कूड़े को यहां-वहां ना फेंके और ना फैैलायें तथा उक्त के सम्बन्ध में अपने-अपने घरों में भी जागरूकता फैलायें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News