कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर यूo केo एसo एसo एसo सीo भर्ती घोटाला सीबीआई जांच की मांग की
1 min read

आज कार्यकारी नगर अध्यक्ष अजय रमोला एव यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल जोशी जी के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ,Uksssc भाजपा सरकार द्वारा किये गए घटालों की सी0बी0आई0 जांच की मांग करते हुए नरेंद्र नगर विधानसभा में सरकार का पुतला दहन किया गया,
प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट ने कहा कि यूo केo एसo एसo एसo सीo भर्ती घोटाला मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की तरह है इसकी जांच उच्च स्तरीय तरीके से होनी चाहिए।। कार्यकारी अध्यक्ष अजय रमोला ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा आग्निवीर भर्ती में पहाड़ के युवाओं के साथ किये गए सौतेले व्यवहार की निंदा करता हूं।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महावीर खरोला.. सर्वेंद्र कंडियाल ,दिलवीर रावत, बलदेव भंडारी शिवम भट्ट ,बिपिन रावत ,तुषार कंडियाल, बलवंत चौहान गब्बर सिंह चौहान ,लक्ष्मण राजभर, दिव्यांशु ,अजीत रावत समीर पोखरियाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे
