31 करोड़ खर्च होने के बाद भी पानी की किल्लत ज्यों की त्यों व सड़कें बदहाल यह है नगर का हाल :बबीता रमोला
1 min read

नगर पालिका सभासद बबीता रमोला ने नगर पालिका क्षेत्र में पानी की किल्लत सड़कों की बदहाल व्यवस्था पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी 31 करोड़ की लागत से बन चुकी पेयजल योजना से अभी तक 14 बीघा ढालवाला- के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना की मॉनिटरिंग में शासन_प्रशासन के स्तर से हो रहेअनदेखी से इसमें हर स्तर पर मनमानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि 31 करोड़ की पेयजल योजना ने ढालवाला की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। फिलहाल सड़कों की स्थिति सुधरने की कोई सूरत भी नहीं दिख रही है। अधिकांश सड़क उक्त योजना की वजह से चलने के लायक नहीं रह गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग परेशान हैं किंतु अपना रोना किस से रोए ये बात अलग है कि मुंह न खोलने के इस दौर में लोग इन्हीं सड़कों में चलने के लिए मजबूर है
महीने दो महीने में कोई मीटर देखने के नाम पर वा सर्वे के नाम पर आकर आधार कार्ड की मांग कर रहा है। मगर, पेयजल आपूर्ति कब प्रॉपर होगी कोई बताने को तैयार नहीं है।
हैरानगी की बात ये है कि इस योजना की मॉनिटरिंग में शासन प्रशासन के स्तर से कभी कोई रूचि नहीं देखी गई। इसको लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। स्थानीय नेताओं का इस मामले में रूख अजीबोगरीब है। इस पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। कोई पूछने वाला नहीं है कि आखिर कितनी सालों तक चलेगी पेयजल योजना के लिए खोदा खादी।
