February 28, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 26 अगस्त, 2022 को तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्र अंतर्गत टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल /दिनांक 25 अगस्त, 2022

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 26 अगस्त, 2022 को तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्र अंतर्गत टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मा. मुख्यमंत्री जी समय प्रातः 10:45 बजे एम्स हैलीपैड ऋषिकेश देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 10:55 व्यासी हेलीपैड टिहरी पहुंचकर, वहां से 11:00 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत गूलर से शिवपुरी टनल का ब्रेक-थ्रू कार्यक्रम एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
तत्पश्चात 12:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 13:00 बजे व्यासी हेलीपैड टिहरी पहुंचकर 13:05 बजे जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं। उनके द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने- अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के आदेश दिये गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News