February 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आज आम आदमी पार्टी ऋषिकेश संगठन के द्वारा उत्तराखंड में uksssc में हुए घोटाले के खिलाफ इंद्रमणि बडोनी चौक पर प्रदर्शन किया,

1 min read

आज आम आदमी पार्टी ऋषिकेश संगठन के द्वारा उत्तराखंड में uksssc में हुए घोटाले के खिलाफ इंद्रमणि बडोनी चौक पर प्रदर्शन किया, पार्टी के अनुसार उत्तराखंड के लाखों होनहार युवाओ को छलने का काम जो इस सरकार ने किया है वह कतई भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है, चंद लोगों की व्यक्तिगत फायदे के लिए हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है।

तमाम अभियुक्तों के वर्तमान सरकार से सीधे एवं परोक्ष सम्बन्ध पर जिलाध्यक्ष विजय पंवार ने कहा कि जीरो टॉलरेंस के नाम पर आई प्रदेश सरकार की मिलीभगत से इस जन्मे यह घोटाला उत्तराखंड पर कलंक है एवं सरकार की नीयत का प्रमाण है।


इस अवसर पर विजय आज़ाद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा जल्द आहूत की जाय। तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाय, अन्यथा पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर शुभम रावत, प्रवीण असवाल, उमंग देवरानी, मनोज कोटियाल, अमन नौटियाल, जयेंद्र तड़ियाल, राजेन्द्र जुगरान, शंकर तिवारी, सतीश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News