यमकेश्वर के ग्राम सभा मराल के तलाई तल्ली प्रखंड में बदल फटने से भारी तबाही का मंजर l
1 min read

यमकेश्वर : यमकेश्वर के ग्राम सभा मराल के तलाई तल्ली प्रखंड में बदल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है , l
ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के अनुसार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच खकतागदन नाले में बादल फटा और ग्रामीण कृषकों के खेत बहते हुए रौद्र रूप लेकर आगे बढ़ गया। नदी किनारे रह रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान कहीं इधर-उधर जाकर बचाई।.
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी तरह के जान के नुकसान की खबर नहीं मिली है तथा ग्रामीणों का कहना है की एसडीआर,एफ की टीम व स्थानीय प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है ।
सूचना के अनुसार बहुत घरों में नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है .तबाही का मंजर बहुत ही खतरनाक था गांव पूरी तरह से एक जगह से दूसरी जगह से कट गया है
