February 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 20 अगस्त, 2022 को क्रिया योग आश्रम तपोवन ऋषिकेश टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल /दिनांक 19 अगस्त, 2022. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 20 अगस्त, 2022 को क्रिया योग आश्रम तपोवन ऋषिकेश टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मा. मुख्यमंत्री जी समय प्रातः 10:30 बजे जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 10:40 बजे पूर्णानन्द इंटर कॉलेज मैदान मुनिकीरेती ऋषिकेश पहुंचकर वहां से 10:45 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 10:55 बजे क्रिया योग आश्रम तपोवन ऋषिकेश टिहरी पहुंचकर महामण्डलेश्वर स्वामी शंकरानंद गिरी जी के 75वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं क्रिया योग आश्रम में स्थापित ‘आयुष्वान हॉस्पिटल’ का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात 12:30 बजे क्रिया योग आश्रम से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे पूर्णानन्द इंटर कॉलेज मैदान मुनिकीरेती ऋषिकेश टिहरी पहुंचकर 12:45 बजे जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं। उनके द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने- अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के आदेश दिये गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News