February 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याएं और विभाग से सम्बंधित वार्ता भी की।

1 min read

ऋषिकेश 18 अगस्त।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याएं और विभाग से सम्बंधित वार्ता भी की।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जन्माष्टमी की बधाई देकर मुंह मीठा कराया। कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं के प्रति स्वयं को समर्पित करने का त्योहार है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को प्रसारित करने का भी एक अवसर है, जिसमें नीतिपरायणता, सच्चाई और प्रतिफल से अधिक कर्तव्य पर बल दिया गया है। यह त्योहार हमें इन सभी शाश्वत मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करे।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल जी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वार्ता की। साथ ही विभागीय संबंधित विषयों पर विस्तार से वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News