February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया|

1 min read

भराड़ीसैंण 15 अगस्त| उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में उड़ा कर आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा भराड़ीसैड विधानसभा परिसर में पहुंचे| आपको यह भी बता दें कि उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी भूषण पहली बार भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची है, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन का निरीक्षण भी किया साथ ही उपस्थित विधानसभा के अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी भी ली| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश आज आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है वहीं उन्हें भराडीसैंण में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ|
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए| मुख्यमंत्री जी द्वारा परेड को सलामी दी गई एवं विधानसभा अध्यक्ष ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भोपाल राम टम्टा सहित स्कूल के छात्र छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News