February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने स्टॉल लगाकर निशुल्क पांच हजार तिरंगा वितरित किये

1 min read

 

ऋषिकेश 14 अगस्त।

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने स्टॉल लगाकर निशुल्क पांच हजार तिरंगा वितरित किये। उन्होंने कहा देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर घर में लगना चाहिए।

रविवार को त्रिवेणी घाट पर निशुल्क तिरंगा वितरण किया गया। जनसम्पर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की पहचान है, हम आजादी का 75वॉ अमृत महोत्सव मना रहे है। कहा कि यह कि त्योहार से कम नहीं है। तिरंगा फहराने को लेकर देश भर के हर जाति, पंथ के लोगों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्री नेगी जी ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए, यह हमारा गौरव है कि आज़ाद भारत की 75वीं वर्षगाँठ मनाने जा रहे हैं। कहा कि यह ऐसा पहला मौका हमें मिल रहा है। कहा कि इस महोत्सव का जरिये ऐसे वीर अमर भारत माता के सपूतों को नमन करना है, जिन्होंने भारत को आज़ाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने निशुल्क तिरंगा की स्टॉल लगाकर लोगों को पांच हजार (5000) तिरंगा वितरित किये। साथ ही इसको घर की छत पर लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा का सम्मान करें।

इस मौके पर दिनेश सती मंडल अध्यक्ष, सुमित पवार महामंत्री, शिव कुमार गौतम पार्षद, राजू नरसिम्हा पार्षद, चित्रमणि जी, विवेक शर्मा, शिवम शर्मा, अरुण बडोनी, शिवम टुटेजा, गोपाल दत्त सती, सचिन अग्रवाल, सौरभ गर्ग, राजपाल ठाकुर, जयंत किशोर शर्मा, मनीष भट्ट, दुर्गेश कुमार, सुग्रीव त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News