February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा स्थित आवास पर तिरंगा लगाया

1 min read

 

ऋषिकेश 12 अगस्त।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा स्थित आवास पर तिरंगा लगाया।

शुक्रवार को आवास में झंडा लगाते वक्त भारत माता की जय के नारे भी डॉ अग्रवाल ने लगाए। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।

इस मौके पर श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News