February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋ​षिकेश के लालतप्पड़ क्षेत्र में 10 अगस्त (बुधवार) को सुबह हुई बस दुर्घटना के छह घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया।

1 min read

ऋषिकेश- ऋ​षिकेश के लालतप्पड़ क्षेत्र में 10 अगस्त (बुधवार) को सुबह हुई बस दुर्घटना के छह घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। घायलों में से शिखा थापा, मिताली और मनीषा रावत( तीनों की उम्र 23 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जबकि एक अन्य घायल अभिजीत (31 वर्ष) का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। ​चिकित्सकों के अनुसार घायल अभिजीत की आंख में चोट है।
अस्पताल में भर्ती एक अन्य सारिका नेगी उम्र 21 को व्यक्तिगत आग्रह पर प्राथमिक उपचार के बाद तथा दिनेश कुमार राव- उम्र 36 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News