February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हंवलवाणी सामुदायिक रेडियो एफएम 90.4 चम्बा टिहरी गढ़वाल द्वारा एक मुहिम चलाकर जनपदवासियों से जो दवाईयां उनके द्वारा उपयोग में नहीं लाई जाती है, उन्हें स्वेच्छा से दान देने की अपेक्षा की गई।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 05 अगस्त, 2022
हंवलवाणी सामुदायिक रेडियो एफएम 90.4 चम्बा टिहरी गढ़वाल द्वारा एक मुहिम चलाकर जनपदवासियों से जो दवाईयां उनके द्वारा उपयोग में नहीं लाई जाती है, उन्हें स्वेच्छा से दान देने की अपेक्षा की गई। इस मुहिम में जनपदवासियों द्वारा विभिन्न तरह की दवाईयां यथा डायबिटिज, ब्लडप्रेशर, सरदर्द, बदनदर्द, पेटदर्द, एन्टीबॉयोटिक आदि हंेवलवाणी सामुदायिक रेडियो को उपलब्ध कराई गई, जिसको उनके द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल को उपलब्ध कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि यह दवाईयां गरीबों के बेहतर के लिए उपयोग में लाई जायेगी। बताया कि इन दवाईयों को वितरित करने से पूर्व उनकी एक्सपायरी डेट एवं भण्डारण की जांच की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News