February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 5,6,7 अगस्त को औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में होगा है

1 min read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 5,6,7 अगस्त को औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में होगा है । इसमें मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री व संगठन के पदाधिकारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण व युवा मोर्चा की दिशा व दशा तय करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में बैठक ली।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने आज प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिलाध्यक्ष और जिलो के दो दो महामंत्री प्रशिक्षण लेंगे।

कुंदन लटवाल ने बताया तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 11 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र को अलग-अलग पदाधिकारी संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सौरव बहुगुणा भाजपा संगठन महामंत्री अजय भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संगठनात्मक व विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा

कुंदन लटवाल ने कहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वृहद स्तर पर होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है व्यवस्था हेतु बैठक रखी गई जिस्मे विभिन्न व्यवस्था हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, विपुल मेंदोली कार्यालय प्रभारी संजीव चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News